शिवपुरी। शिक्षा विभाग में जारी उच्च पद के प्रभार के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में पूर्व निर्देशों में नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा डीएलएड-बीएड सहित अन्य शैक्षणिक उपाधि की अनुमति न होने से लोक सेवकों को पूर्व में अपात्र कर दिया गया था, लेकिन अब 19 जुलाई को लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसे छूटे यूडीटी व प्रधानध्यापकों को राहत देते हुए आदेश जारी किया है कि यदि उनके पास स्नातकोत्तर व बीएड की अनुमति संकुल व बीईओ स्तर से भी है तो जिला शिक्षा अधिकारी अपेक्षित कागजों के परीक्षण के आधार पर उन्हें अनुमति प्रदान करेंगे। इसी राहत के चलते अब ऐसे छूटे हुए यूडीटी व प्रधानाध्यापकों की काउंसलिंग सोमवार को 10 बजे से फिजीकल कॉलेज में आयोजित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने निर्देश दिए हैं कि सभी ऐसे लोकसेवक निर्धारित समय पर उपस्थित हो ताकि उनके अभिलेखों का काउंसलिंग से पूर्व परीक्षण किया जा सके। एक लोकसेवक को एक विषय की ही काउंसलिंग में सम्मिलित किया जाएगा इसलिए वे पूर्व से ही विषय का चयन कर लें।

अपेक्षित अनुमति के अभाव में छूटे यूडीटी व एचएम की काउंसलिंग सोमवार को / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment