Press "Enter" to skip to content

चोरों ने ताले को कटर से काटने का किया प्रयास, अगले दिन घर मालिक ने CCTV लगवाए, फिर से किया चोरों ने प्रयास, CCTV में कैद बारदात / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलत सिंह के होटल के पीछे निवास करने वाले युवक ने बताया कि उसके घर के बाहर गेट के ताले को 17 तारीख को कटर से काटने का प्रयास किया गया. इसके बाद 18 तारीख को सीसीटीवी कैमरे लगवाए 19 तारीख को फिर से कटर से काटने का ताले को प्रयास किया गया. पूरी बारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई गई हैं.


जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार खन्ना निवसी दौलत सिंह होटल के पीछे ने बताया की 17 जुलाई को शाम करीब 7 से 9 के बीच चोरों ने घर के ताले को आरी से काटने की कोशिश की. जिसके बाद 18 जुलाई को घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं. उसके बाद फिर से चोरों द्वारा 19 जुलाई शाम को करीब 8 बजकर 15 मिनिट पर चोरों के द्वारा टपरिया कटर से चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया गया. जिसका पैकेट घर के बाहर चोर फेंक कर चले गए थे. जिसकी फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

फिजिकल थाने पर घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!