शिवपुरी: पोहरी नगर परिषद में विवाद खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है जहाँ पर पहले सीएमओ ना होने के कारण पोहरी नगर परिषद बिना धनी धोरी के चलते बेलगाम होती जा रही थी वहीँ आज मीडिया को एक वीडियो मिला है जिसमे एक ट्रैक्टर द्वारा नगर परिषद कार्यालय से लोहे के जीआई पाइप को भरकर ले जाया जा रहा है यह पाइप बिना किसी स्वीकृति के कहाँ और किस लिए ले जाये जा रहे है इसके लिए मीडिया ने पड़ताल की जहाँ पर सच कुछ अलग तरीके से सामने नजर आया है
जानकारी के अनुसार कल पोहरी नगर परिषद कार्यालय से लगभग 2 से 3 बजे के आसपास एक ट्रेक्टर लगभग 50 पानी के 2 इंच पाइप लेकर वार्ड क्रमांक 1 जाखनोद के लिए निकला जिसका वीडियो सामने निकल कर आया है जहाँ पर उक्त टैक्टर वार्ड पार्षद पिस्ता रमेश यादव के वार्ड में गया जहाँ पर वह पाइप लेकर टैक्टर पार्षद के घर पर खड़ा हो गया जबकि उक्त पाइप को ले जाने की स्वीकृति सीएमओ पोहरी से नही ली गयी थी जबकि पोहरी तहसीलदार निशा भारद्वाज ने चार्ज शाम के समय मे लिया है पर इससे पहले ही यह टैक्टर में पाइप लोड करके निकाल दिया गया इस सम्बंध में मीडिया ने स्टोर प्रभारी से बात की तो उनका कहना था कि मेरी जानकारी में पाइप ले जाना है वहाँ पानी की समस्या है अब वो कहाँ पर ये पाइप लाइन डालेंगे ये अभी फैसला नही हुआ है परिषद की मीटिंग होगी 4 या 5 तरीख में तब पता चलेगा कि कहाँ ये पाइप लाइन डालनी है इसके बाद मीडिया ने पार्षद पिस्ता रमेश यादव वार्ड क्रमांक से पाइप की जानकारी जानने की कोशिश की तो पार्षद पति ने बताया की पार्षद तो घर है और में तो बाहर हूँ मुझे नहीं पता कि पाइप कौन लेकर आया है या नही में बात करके बता पाऊंगा की घर पर पाइप पहुँचे ओर वहीँ रखे है ये बात करने के बाद ही बता पाऊंगा इसके बाद मीडिया ने नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल धाकड़ से बात की तो उन्होंने बताया कि मेने ही मौखिक रूप से पाइप ले जाने का कहा था वहाँ नगर परिषद ने बोर कराया था चूंकि वार्ड क्रमांक 4 और वार्ड क्रमांक 1 पास में ही है तो दोनों में से किसी एक मे बोर हुआ है और फिर हम अपने कर्मचारियों को भेजकर पानी व बोर चैक करवाएंगे इसके बाद ओर सामान पहुँच वायेंगे ओर फिर स्टोर वाले को बता देंते है कि इनको ये सामान दे देना कर्मचारी तो कोई नही गया और सामान एडवांस भेज दिया है बाद में चेक करवाएंगे सामान पार्षद के घर रखा है तो सुरक्षा की दृष्टि से रखवा दिया गया है और फिर ये हमारी समस्या है अगर कोई व्यक्तिगत उपयोग के लिए लेता है तो तो जांच कर कार्यवाही करेंगे इस बारे में नगर परिषद के नए सीएमओ प्रभारी तहसीलदार निशा भारद्वाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैने कल इस बारे में बात की थी तो उनका कहना था कि हम किसी भी पार्षद को अलॉट कर सकते है मैने वीडियो देख लिया है अब में पता कर रही हूँ इसका क्या नियम है में चैक करवा लेती हूँ अगर ये बात गलत होगी तो सम्बंधित के विरुद्ध एफआईआर कराएंगे.

सीएमओ के बिना स्वीकृति लिए नगर परिषद कार्यालय से जा रहे है पाइप, अध्यक्ष के मौखिक आदेश पर स्टोर से दे दिया सामान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment