शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने तीन लाख अस्सी हजार रुपए की कीमत की 18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गुरुवार को भी कोतवाली पुलिस 6 लाख रूपए के कीमत की कुल 31.76 ग्राम स्मैक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बताया गया हैं कि आज शुक्रवार को स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी राजस्थान से लाई गई स्मैक की खेप को शिवपुरी खपाने लाया था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना से रेलवे स्टेशन पानी की टंकी पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली थी। युवक के पास पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कुलदीप धाकड़ (24) पुत्र कल्याण सिंह धाकड़ बताया था। आरोपी पोहरी अनु-विभाग के झिरी गांव का रहने बाला हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पर नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले और दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशे की सामग्री की सप्लाई कर चले जाते है। ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार: राजस्थान से नशीला पदार्थ शिवपुरी बेचने लाया था, एनडीपीएस का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment