Press "Enter" to skip to content

बूढ़दा गांव में जन मन योजना के तहत कैंप लगा कर बनाए गए जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश सरकार की मंशानुसार संपूर्ण प्रदेश में जन मन योजना अंतर्गत सहारिया आदिवासी परिवारों एवं उनके बच्चों को जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण  पत्र बनवाने के लिए आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में कैंप लगा कर घर बैठे उक्त प्रमाण पत्रों को बनाया जा रहा है । उसी क्रम में संपूर्ण  शिवपुरी जिले में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार पोहरी अनुविभाग में भी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  मांगीलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बूडदा पर  पंचायत स्तरीय  कैंप आयोजित कर आदिवासी परिवारों के जाति और जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए । उक्त कैंप में 38 आवेदन जाति प्रमाण पत्र के एवं 59 आवेदन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने प्राप्त हुए । जिसे लोकसेवा केंद्र को आगामी कार्यवाही के लिए भेजा जा रहा है । उक्त कैंप को सफल बनाने के लिए एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैस के अलावा विकासखंड शिक्षाधिकारी अवधेश सिंह तोमर, बीआरसीसी शिवचरणलाल जाटव, आर.आई आनंद शर्मा, प्रधान अध्यापक रामहेत आदिवासी सहित प्रबंधक एनआरएलएम अभिषेक श्रीवास्तव, खाद्य विभाग के निरीक्षक गौरव कदम, पीसीओ बूरदा, सेल्समैन बुडदा, सुपरवाइजर, आंगवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,  एएनएम, आशा कार्यकर्ता, पीसीओ, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सहित समस्त आवश्यक 17 विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!