बगेदरी पेशाब काण्ड मामले की शिकायत करने एसपी के पास जा रहे थे
शिवपुरी: जिले में कोटा कानपुर हाईवे पर सुरवाया थाना क्षेत्र के करही गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक लोडिंग पिकअप वाहन चालक ने हाइवे पर चलते एक मिनी ट्रक आईसर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। सभी पायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल करैरा थाना क्षेत्र के बगेदरी गांव के निवासी हैं। जो तथाकथित रूप से घटित हुए पेशाब काण्ड मामले की शिकायत करने एसपी के पास जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार सुनील जाटव निवासी बगेदरी थाना करैरा ने बताया कि वह अपने गांव से लोडिंग वाहन पिकअप में सवार होकर अपने परिजनों और गांव वालों के साथ शिवपुरी एसपी से पेशाब काण्ड मामले की शिकायत करने आ रहे थे तभी करही गांव के पास उनके लोडिंग वाहन की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे लोडिंग वाहन में सवार 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की गाड़ी ने इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है।

शिवपुरी में हाईवे पर पिकअप और मिनी ट्रक की जोरदार भिडंत, हादसे में पिकअप में सवार 22 लोग हुए घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment