शिवपुरी: जिले में राजस्व टीम पर कार्रवाई के दौरान हो रहे हमले के विरोध में आज (गुरुवार) पटवारी संघ ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। पटवारी संघ की मांग है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा मिले। साथ ही हमलावरों पर गैरजमानती धाराओं में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। पटवारी संघ का कहना है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस का साथ नहीं मिलता। इसके बाद पुलिस द्वारा उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की जाती। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इससे राजस्व टीम पर हमलों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रधान ने बताया कि पोहरी अनुविभाग के पिपरघार गांव में 17 जुलाई बुधवार शाम अवैध उत्खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला बोल दिया गया। राजस्व टीम में मौजूद नायब तहसीलदार सहित तीन पटवारियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी देरी से पहुंची। इसकी शिकायत पोहरी थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस ने भी उचित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। जिससे हमलावर आसानी से जमानत ले लेंगे।इसके अतिरिक्त बीते माह जसराजपुर में भी 250 के प्रकरणमें कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम को बंधक बनाकर पीटा गया था। इस दौरान गोली भी चल गई थी। राजस्व टीम पर हमले की घटनाएं आम होती जा रहे हैं। ऐसे में अगर प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता है तो राजस्व कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो जाएगा।

नायब तहसीलदार और उनकी टीम पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर दी हड़ताल की चेतावनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment