Press "Enter" to skip to content

8 क्विंटल से अधिक पॉलीथिन बरामद: नगर पालिका अमले ने व्यापारी के गोदाम में दी दबिश, दुकानदारों को सप्लाई करता था / Shivpuri News

शिवपुरी: एक व्यापारी के गोदाम से 8 क्विंटल से अधिक अमानक पॉलीथिन (पन्नी) बरामद हुई है। नगर नगर पालिका की टीम ने व्यापारी के गोदाम में दबिश देकर पाॅलीथिन बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर से नगर पालिका के आरआई योगेश शर्मा टीम के साथ गुरुवार को मिर्ची बाजार पहुंचे। जहां बजरंग ट्रेडर्स के नाम से फर्म संचालित करने वाले मनीष गोयल के गोदाम से 8 क्विंटल 12 किलो 56 ग्राम अमानक पॉलिथीन (पन्नी) को बरामद किया।

नगर पालिका के आरआई योगेश शर्मा शर्मा का कहना है कि इस मामले में गोदाम मालिक पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!