Press "Enter" to skip to content

स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले वरिष्ठ समाज सेवी भूपेंद्र सिंह रावत / Shivpuri News

शिवपुरी में स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना की मांग को लेकर बीते रोज बरिष्ठ समाज सेवी एवं आईएमसी संस्था के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कि शिवपुरी जिले के पडोरा में वर्ष 2017 में स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने की घोषणा की गई थी।
इसके लिए 881.69 हैक्टेयर भूमि आरक्षित की गई थी। लेकिन 2017 से शिवपुरी में स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना का काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिवपुरी में इंडस्ट्रीयल पार्क की स्थापना होने से क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी। और आसपास के ग्रामीणों एवं शहरी युवाओं को रोजगार  मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूपेंद्र सिंह रावत को आश्वासन दिया कि मैं शिवपुरी आकर  इस बिषय को आगे बढाने का प्रयास करुगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!