गांव के दबंग पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है। जहां साइकिल पर पुलिस नहीं कर रही सुनवाई की तख्ती लगाकर एक दिव्यांग युवक गुरुवार को एसपी ऑफिस जा पहुंचा। यहां दिव्यांग युवक ने
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर गांव के एक दबंग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सेवक राम पुत्र भोलाराम जाटव निवासी बड़ागांव थाना देहात ने बताया कि वह 3 साल से गांव के पास में ही एक सरकारी जमीन पर लोहे की स्टाल रखकर परचून और बिण्डल माचिस पुड़िया की दुकान कर रहा है। गांव का ही एक दबंग सरकारी जमीन पर रखी लोहे की स्टाल का पिछले 2 साल से किराया वसूल कर रहा था लेकिन पिछले साल उसे पटवारी ने बताया कि ये जमीन सरकारी है तो उसने दबंग को किराया देना बंद कर दिया। तभी से उक्त दबंग द्वारा स्टॉल फेंकने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सेवक राम ने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद वह आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आया है।

साइकिल पर पुलिस नहीं कर रही सुनवाई की तख्ती लगाकर एसपी के पास पहुंचा दिव्यांग फरियादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment