शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। करैरा थाना पुलिस की टीम ने 2 स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 115 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा, एक मोटर साइकिल कुल 23 लाख 2 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने एडिशनल एसपी संजीव मूले करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती की मौजूदगी में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि करैरा थाना पुलिस ने गणेश मंदिर महुअर नदी किनारे मोटरसाईकिलसे स्मैक बैंचने के लिए आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 115 ग्राम स्मैक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा और मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्करों ने अपना नाम रविन्द्र उर्फ दाऊ रावत पुत्र मातादीन रावत उम्र 23 साल नि. ग्राम रमगडा एवं दूसरे का नाम पूछा तो उसने अपना नाम जयसिंह उर्फ पतई रावत पुत्र यशपाल रावत उम्र 25 वर्ष नि. रमगडा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी राजस्थान के बांरा से स्मैक लाकर शिवपुरी जिले में खपा रहे थे। स्मैक सप्लायरों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

23 लाख की स्मैक के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार राजस्थान के बांरा से स्मैक लाकर शिवपुरी जिले में कर रहे थे सप्लाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment