शिवपुरी: जिले के बम्हारी गांव में एक आदिवासी मजदूर को मजदूरी मांगने पर दो भाइयों ने बेरहमी से लात घूंसो और बेल्टों से पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बम्हारी थाने में की थी। हालांकि, FIR दर्ज नहीं की गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक बम्हारी गांव के रहने वाले 18 साल के बालिस्टर आदिवासी ने गांव के ही महेंद्र गुर्जर के यहां ट्रॉली में पत्थर भरने की मजदूरी की थी। जब कुछ दिन बाद बालिस्टर ने मजदूरों के पैसे की मांग की गई तो महेंद्र गुर्जर के दो बेटे छोटे गुर्जर और अरविंद गुर्जर के साथ बालिस्टर आदिवासी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर की बताई गई है।
बताया गया है कि मारपीट के बाद पीड़ित आदिवासी युवक ने इसकी शिकायत बम्हारी थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बालिस्टर का कहना है कि थाने में जाकर उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर लिए गए और इसके बाद अब उसे धमकाया जा रहा है।
इस मामले में बम्हारी थाना प्रभारी अजय मिश्रा का कहना है कि युवक को आज सुबह ही थाने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। वह अपने परिवार के साथ थाने आया था। लेकिन किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया है।
इधर सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बैचेन का कहना है कि पीड़ित परिवार उनके कार्यालय पर आया था जहां उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। इसके बाद शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया साथ ही मामले को दबाने का प्रयास किया गया है।
वीडियो में भी युवक के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की जा रही है। जिले में आदिवासियों के साथ लगातार घटनाएं बढ़ रही है। इसके बावजूद पुलिस उचित कार्रवाई करने से दूरी बना रही है।

मजदूर के साथ दबंगों ने की मारपीट: मजदूरी के पैसे मांगने पर पीटा, थाने में शिकायत के बाद सुनवाई नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment