Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी जिला अस्पताल में नर्स ने बुजुर्ग महिला मरीज को चप्पलों से पीटा, परिजनों का अस्पताल में हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में पर्चा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नर्स ने बुजुर्ग महिला मरीज को चप्पलों से पीट दिया। वहीं इसका विरोध करने पर नर्स ने बुजुर्ग महिला मरीज के अटेंडर बेटे के साथ भी धक्का मुक्की की। इस घटना से आक्रोशित बुजुर्ग महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। जिसके बाद परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम धानुक निवासी तलैया मोहल्ला पुरानी शिवपुरी ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उसकी मां गनेशी बाई धानुक उम्र 70 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। पुरुषोत्तम धानुक ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मां नर्स से पर्चा मांगने उसकी केबिन में गई थी। इसी दौरान नर्स ने उसकी मां के साथ चप्पलों से मारपीट कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो नर्स ने केबिन बंद कर उसे धमका कर भगा दिया। बुजुर्ग महिला मरीज और उसके परिजनों ने घटना के विरोध में अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर वह कोतवाली थाने रवाना हो गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!