शिवपुरी के माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र ने जानकारी पूछे जाने पर उसके साथ शिक्षक ने दुर्व्यवहार कर दिया। इसके विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के द्वारा माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। बता दें कि इस कॉलेज को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज से जोड़ा जा चुका है। इसके बावजूद इस कॉलेज में छात्रों को जानकारी देने के लिए कोई व्यबस्था नहीं की गई हैं।
जिला संयोजक गौरव राजपूत ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में छात्रों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन छात्रों ने इसी वर्ष नवीन सत्र में प्रवेश लिया है उनको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कॉलेज में आए नए छात्रों को डिपार्टमेंट की जानकारी नहीं होती हैं। कॉलेज में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई भी हेल्प डेस्क भी नहीं बनाया गया हैं। इसके चलते छात्रों को भटकना पढ़ता है। इसी कड़ी में बीते दिन एक छात्र ने परीक्षा के बारे में शिक्षक से जानकारी लेनी चाही थी। उसकी मदद करने की बजाय शिक्षक ने डाट फटकार के भगा दिया व उसके साथ गाली गलौज भी कर दी गई।
इसी के विरोध में आज माधवराव सिंधिया स्नातकोतर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया हैं। गौरव राजपूत ने बताया कि कॉलेज में मांग के बाद भी छात्रों के लिए हेल्प डेस्क नहीं बनाया गया है। ऐसे में कोई छात्र जानकारी किसी शिक्षक से लेना चाहता है तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं। छात्रों से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज ( 16 जुलाई) को कॉलेज में धरना प्रदर्शन कर दुर्व्यवहार करने बाले शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पॉलिटेक्निक कॉलेज अध्यक्ष गौरव शर्मा, पीजी कॉलेज अध्यक्ष सूरज गुर्जर,कपिल गुर्जर,शिवम शर्मा ,पीयूष शर्मा, शशिकांत शर्मा, अनुज शर्मा सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिक्षक पर छात्र के साथ दुर्व्यवहार का आरोप: जानकारी लेने पर भड़का था शिक्षक, ABVP ने किया धरना प्रदर्शन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment