शिवपुरी। शिक्षा विभाग में पदोन्नति के विकल्प के तौर पर दिए जा रहे उच्च पद के प्रभार के क्रम में सोमवार को एलडीटी (सहायक शिक्षक) से यूडीटी (उच्च श्रेणी शिक्षक) के पद पर विषयवार काउंसलिंग ऑनलाईनल आयोजित की गई। फिजीकल कॉलेज में सुबह 11 बजे से जिला शिक्षा अधिकारी समरसिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित टीम ने काउंसलिंग शुरू की जिसमें सामाजिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी व संस्कृत विषय में उच्च पद के प्रभार के लिए वरिष्ठता के आधार पर 57 एलडीटी आमंत्रित किए गए थे इनमें से 9 ने लिखित असहमति दे दी तो 45 अनुपस्थित रहे जबकि 3 दस्तावेज परीक्षण में अपात्र पाए जाने के चलते बाहर हो गए। इस तरह सोमवार को 57 में से एक भी सहायक शिक्षक को यूडीटी पद पर प्रभार नहीं मिल सका। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया गठित टीम में शामिल प्राचार्य मुकेश मेहता, विनोद जैन, राजेश शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, संजय जैन, रामकृष्ण रघुवंशी सहित जिला परीक्षा प्रभारी वत्सराज सिंह राठौड़ व केके पाण्डेय द्वारा संपादित कराई गई जबकि स्थापना शाखा के प्रभारी संतोष कोष्ठा व अरुण फरेले ने काउंसलिंग प्रक्रिया के साथ-साथ ऑनलाईन जानकारी अपडेशन का कार्य किया।
किस विषय में क्या रही स्थिति
सोमवार को सामाजिक विज्ञान विषय में वरिष्ठता के आधार पर आमंत्रित 37 सहायक शिक्षकों में से 3 ने असहमति दी जबकि 31 अनुपस्थित रहे एवं 3 ऐसे थे जो डीएलएड की सक्षम अधिकारी से अनुमति उपलब्ध न कराने के चलते अपात्र घोषित कर दिए गए। गणित विषय में आमंत्रित दोनों ही शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसी तरह अंग्रेजी में आमंत्रित एक मात्र शिक्षक भी गैरहाजिर रहा व हिन्दी में 16 में से 6 ने असहमति दी व 10 गैरहाजिर रहे। जबकि संस्कृत में आमंत्रित एक मात्र शिक्षक भी अनुपस्थित रहा। काउंसलिंग प्रारंभ होने से पहले संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दीपक कुमार पाण्डेय ने व्हीसी के माध्यम से काउंसलिंग टीम से चर्चा की और विभिन्न विषयों पर सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्रों व शंकाओं का समाधान किया।
मंगलवार को प्रावि से मावि में तीन विषयों की काउंसलिंग
उच्च पद के प्रभार की प्रक्रिया के क्रम में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक के उच्च पद प्रभार के लिए अंग्रेजी, गणित व संस्कृत विषय की काउंसलिंग फिजीकल कॉलेज में सुबह 10 बजे से ऑनलाईन शुरू होगी। जेडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी व गणित विषय में 4 अक्टूबर 2022 तक की वरिष्ठता व संस्कृत विषय में 24 सितम्बर 2009 तक की वरिष्ठता वाले प्राथमिक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

एलडीटी से यूडीटी उच्च पद प्रभार काउंसलिंग: 57 में से 9 असहमत, 45 अनुपस्थित शेष 3 भी अपात्र, किसी को नहीं मिला प्रभार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment