शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए अपराधियों ने बीती रात पनघट पुल के पास मकरध्वज हनुमान मंदिर के पुजारी बालक दास महाराज की हत्या कर दी। पुजारी का शव सुबह मंदिर के पास पड़ा हुआ मिलने की सूचना से इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना पर नरवर थाना पुलिस के साथ SDOP और करैरा विधायक रमेश खटीक मौके पर पहुंचे हैं।
फिलहाल पुजारी की हत्या क्यों और किन लोगों ने की है। स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी नरवर केदार यादव ने बताया कि वह अभी जांच में जुटे हैं। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
यहां आपको बता दें कि मगरोनी पनघट पुल के पास मकरध्वज हनुमान मंदिर पर बालक दास महाराज कई वर्षों से मकरध्वज हनुमान जी की सेवा करते आ रहे थे आज रात में अज्ञात लोगों के द्वारा बाबा की हत्या कर दी गई। लोगों ने बताया कि सुबह घुमने आए तो बालक दास महाराज जी मंदिर के चबूतरा के नीचे पड़े हुए थे। पुजारी की हत्या से इलाके में आक्रोश फैल गया है। वहीं जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

नरवर में मकरध्वज हनुमान मंदिर के पुजारी बालक दास की हत्या, मौके पर पहुंचे SDOP और विधायक रमेश खटीक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment