शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सिया मैरिज गार्डन के पास रहने वाली एक 20 साल की नवविवाहिता ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है की मृतिका की शादी पांच माह पहले हुई थी। चर्चा है कि सुसाइड से पहले मृतिका का नई साड़ी दिलाने को लेकर सास से विवाद हुआ था।सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतिका का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद थाना क्षेत्र के ईटमा गांव की रहने अंजना रावत की शादी पांच माह पहले टोंगरा गांव के रहने वाले राघवेन्द्र रावत 25 के साथ हुई थी। राघवेन्द्र रावत पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पदस्थ था।वह अपने परिवार के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के सिया मैरिज गार्डन के पास रह रहा था। बीती रात अंजना ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।
मृतिका के पिता रामसेवक रावत ने बताया कि उसकी बेटी कल ही अपने मायके से मंदिर में दर्शन कर लौटी थी। उसने क्यों और किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की सुसाइड 5 माह पहले हुई थी शादी, साड़ी दिलाने को लेकर सास से हुआ था विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment