शिवपुरी: जिले के करैरा अनुविभाग की सिरसौद पंचायत में बने स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के आभाव में घायलों को उपचार न मिलने से नाराज के सरपंच ने 5 दिनों के भीतर स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर स्वास्थ्य केंद्र के सामने भूख हड़ताल सहित धरना प्रदर्शन करने की भी बात सरपंच ने कही है।
दरअसल सिरसौद-पिछोर मार्ग पर साजौर गांव के पास बीती रात 8 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में साजौर गांव के रहने वाले बाइक सवार अनिल लोधी और बलबीर लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों घायलों को उपचार के लिए साजौर सरपंच का बेटा रोहित लोधी सिरसौद के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिरसौद सरपंच अतर सिंह लोधी, जनपद सदस्य बल्लू लोधी भी पहुंच गए थे। दोनों घायलों को उपचार न मिलने के कारण जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था। इस दौरान दोनों घायल करीब 1 घंटे तक अस्पताल में ही तड़पते रहे थे।
12 किलोमीटर का खतरे से भरा सफर
बता दें कि सिरसौद के स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल की दूरी 44 किलोमीटर है। जबकि हाईवे पर शिवपुरी की ओर सिरसौद के बाद 22 किलोमीटर दूर सुरवाया में घायलों के उपचार की व्यवस्था के लिए एक अस्पताल है। लेकिन अमोला पुल से लेकर सिरसौद की दूरी 12 किलोमीटर है। इस 12 किलोमीटर के भीतर अगर कोई भी सड़क दुर्घटना होती है तो घायलों को आनन-फानन में सिरसौद के अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ न मिलने के कारण उन्हें पुनः वापस जिला अस्पताल भेजा जाता है। इस बीच घायलों की जान जाने का खतरा भी बना रहता है इसी का विरोध पंचायत के सरपंच ने किया है।
24 घंटे डॉक्टर की तैनाती नहीं तो करेंगे भूख हड़ताल
बता दे की पिछले कई महीनो से सिरसौद के स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। कुछ दिन पहले ही एक डॉक्टर की तैनाती यहां की गई है लेकिन 24 घंटे ड्यूटी देना एक डॉक्टर की बस की बात भी नहीं है जबकि क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हुए लोग सीधे सिरसौद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें उपचार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसी के विरोध में सिरसौद पंचायत के सरपंच ने स्वास्थ्य महकमे को 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। सरपंच अतर सिंह लोधी का कहना है कि अगर 5 दिनों के भीतर 24 घंटे एक डॉक्टर की तैनाती अगर अस्पताल में नहीं की जाती है। तो वह अपने पंच, अन्य सरपंच, जनपद सदस्यों के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
जवाब नहीं देते अधिकारी
उल्लेखनीय हैं कि जिले के लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बेहाल हैं। अस्पताल में डॉक्टर न बैठते हुए क्लिनिक पर सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में रिश्वत लेते के भी मामले सामने आ चुके है। इसके बावजूद जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन की उदासीनता के चलते जिले की खराब पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। आज भी इस गंभीर मामले में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन से संपर्क किया था। लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाए गए।

सिरसौद के अस्पताल में घायलों को नहीं मिला उपचार: तड़पता देख सरपंच बोले- पांच दिनों के भीतर नहीं की गई डॉक्टर की व्यवस्था तो करेंगे भूख हड़ताल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment