Press "Enter" to skip to content

1 लाख 20 हजार रूपये के पांजे के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार, दतिया से शिवपुरी खपाने ला रहा था गांजे की खेप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की दिनारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रूपये कीमत का 3 किलो 17 ग्राम गांजा जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी दतिया जिले का रहने वाला है जो दतिया से गांजे की खेप लेकर शिवपुरी खापने आ रहा था तभी पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर से धर दबोचा।
करैरा एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने दिनारा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गांजे की खेप लेकर दतिया से दिनारा आ रहा है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के पास सेवडी दिनारा रोड एक व्यक्ति को घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कल्लन उर्फ कल्ला पुत्र सुखदीन यादव उम्र 42 साल निवासी गरैरा थाना जिगना जिला दतिया का होना बताया आरोपी के कब्जे से पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे में गांजे के 2 पैकेट वजन 3 किलो 17 ग्राम कीमत 1 लाख 20 हजार रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!