Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव, सिर पर चोट का निशान हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पाढ़रखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार को रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रेलवे कर्मचारियों को पाढ़रखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट का निशान है। मृतक नीली शर्ट और चड्ढा पहने था।
मृतक के पास कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!