Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, मामा-भांजे की मौत, मामा ने मौके पर तो भांजे ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर में शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो कार के चालक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों युवक रिश्ते में मामा भांजे लगते हैं।

जानकारी के अनुसार भोला धाकड़ निवासी पिपरसमा हाल निवासी नबाब साहब रोड़ निवासी ने बताया कि उसका भाई राहुल धाकड़ अपने मामा बृजेश धाकड़ के साथ पिपरसमा से मामा के घर अटलपुर जा रहा था। तभी बदरवास थाना क्षेत्र के अटलपुर में उनकी बाइक को बोलेरो कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे बृजेश धाकड़ की मौके पर मौत हो गई वहीं राहुल धाकड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया जहां डाक्टर ने राहुल धाकड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!