Press "Enter" to skip to content

अनबैलेंस होने से बाइक से गिरा युवक पत्थर से सिर टकराने से हुई मौत, बाजार से सब्जी लेकर लौट रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शिवपुरी श्योपुर मार्ग पर बीती परीच्छा क्रेशर के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव से सब्जी लेने पास के गांव गया था। तभी सब्जी लेकर लौटते समय बाइक अनबैलेंस होने के कारण रोड से नीचे गिर पड़ा सिर पत्थर में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की गाड़ी ने उसे पोहरी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र प्रकाश कुशवाह उम्र 30 साल निवासी ग्राम मारोरा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रकाश कुशवाह रात करीब 8.00 बजे सब्जी लेने परिच्छा गये थे सब्जी लेकर वापस अपने घर मारोरा आ रहे थे रास्ते में क्रेशर के पास उनकी बाइक अनबैलेंस होने के कारण रोड से नीचे गिर पडे जिससे उनका सिर एक पत्थर में लगा। जिससे वह बेहोश हो गए।उन्हें पुलिस की गाड़ी से पोहरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!