Press "Enter" to skip to content

बारातियों ने ग्रामीण को धुना, गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के अछरौनी में बारातियों ने एक ग्रामीण के साथ जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद बारात के दौरान रास्ते से गाड़ी निकालने को लेकर हुआ। ग्रामीण ने घटना की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अछरौनी गांव में गुरुवार की रात्रि में रामदास साहू की पुत्री का विवाह था जिसकी बारात अरविंद साहू पिता मोहनलाल साहू निवासी गूडर रोड खनियांधाना से अपने लड़के की बारात अछरौनी गांव में बारात लाया। किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते नशे में धुत बारातियों ने रविन्द्र झा पिता रामदास झा उम्र 24 बर्ष निवासी अछरौनी के साथ पिटाई कर दी रविन्द्र झा अपने साथी के साथ घर लौट रहा था उसी दौरान  बारात की भीड़ देख कर गाड़ी से रूक गया और किसी शरारती बाराती ने गाड़ी में लात मार दी जिससे गाड़ी गिर गई रविन्द्र झा और बारातियों के बीच उलझ गया और बारातियों ने रविन्द्र के बेरहमी से पिटाई कर दी सर में काफी चोट आयी और खून भी बहुत बह गया जिसकी शिकायत खनियांधाना थाना में पहुंच कर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मेडिकल करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!