Press "Enter" to skip to content

देशी व्हिस्की की फैक्ट्री पर पुलिस की छापामार कार्यवाही भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त, शराब तस्कर फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की खनियांधाना पुलिस ने देशी शराब बनाने के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री सहित 80 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके से जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी खनियाधाना सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंजर डैरा सोनी का कुआ ग्राम अछरौनी मे जितेन्द्र कंजर अवैध रुप से शराव उतार रहा है तथा भारी मात्रा मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने के लिये रखे हुये है उक्त सूचना पर से  कंजर डैरा अछरौनी पर दविश दी गई तो आरोपी जितेन्द्र कंजर पुत्र लल्लू कंजर निवासी पनिहारा तिराहा थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी का भाग गया जिसका पीछा किया गया जंगल होने से फरार हो गया । मौके पर शराब उतरी जा रही थी मौके से 80 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जप्त की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!