शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में थीम रोड़ के पास एक खेत में नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव को पेड़ से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक रघुवीर आदिवासी की पत्नी प्रेम बाई आदिवासी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था बीती रात जैसे ही वह पत्थर फैक्ट्री से काम कर घर लौटी शराब के नशे में होने से पति ने उसकी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। रात भर यहां वहां भटकती रही सुबह आकर जब उसने घर आकर देखा तो पति गायब मिला। जब उसने तलाश किया तो घर से थोड़ी दूर ही थीम रोड पर एक खेत के पास नीम के पेड़ पर पति का शव लटका हुआ मिला। प्रेम बाई ने बताया कि वह मूल रूप से बसंतपुर करवाया के रहने वाले हैं यहां पिछले डेढ़ साल से पत्थर फैक्ट्री पर मजदूरी का काम कर रहे थे।

रात में पत्नी की मारपीट कर घर से भगाया सुबह नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला पति, पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment