शिवपुरी: शहर के झांसी तिराहे पर करीब तीन फीट का मगरमच्छ का बच्चा बुधवार की रात साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन के टायर के नीचे आने से घायल हो गया। सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची माधव नेशनल पार्क की टीम मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। इस दौरान मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ मौजूद रही।
जानकारी के मुताबिक झांसी तिराहा के पास के नाले से निकलकर एक तीन फीट का मगरमच्छ का बच्चा रात साढ़े दस बजे घूमता हुआ अज्ञात वाहन के टायर के नीचे आ गया। मगरमच्छ का खून सड़क पर भी दिखाई देने लगा था।
घायल मगरमच्छ के बच्चे को देख लोग मौके पर ठहरना शुरू हो गए थे। घायल मगरमच्छ की सूचना नेशनल पार्क के अधिकारियों को दी गई थी। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उसका रेस्क्यू किया। इस दौरान रात साढ़े 12 बजे तक लोग मौके पर डटे रहे।

झांसी तिराहे पर निकला तीन फीट का मगरमच्छ: टायर के नीचे आने से हुआ घायल, नेशनल पार्क की टीम ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment