शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहराई गांव में मंगलवार को विवाहिता ने किन्हीं कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। विवाहिता के मायके वालों ने पति और सास-ससुर पर मारने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक 25 साल की वर्षा धाकड़ की शादी तीन साल पहले मोहराई गांव के रहने वाले परमानन्दव धाकड से हुई थी। बताया गया है कि सोमवार को विवाहिता की बुआ की शादी थी। विवाहिता अपने पति के साथ पोहरी में स्थित मायके आमतला गई हुई थी। सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद परमानन्दव धाकड दुल्हन (बुआ) की विदाई से पहले पत्नी वर्षा को लेकर घर आ गया था। अपनी ससुराल आकर दोपहर 12 बजे के लगभग वर्षा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
सूचना के बाद वर्षा के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। यहां वर्षा के भाई अरविंद धाकड़ ने वर्षा की हत्या करने के आरोप वर्षा के पति और उसके सास-ससुर पर लगाए। अमित का कहना है कि शादी के 6 माह बाद से ही वर्षा का पति मारपीट करने लगा था। कई बार वर्षा को मायके लाना पड़ा था। बीते 6 माह पहले ही वर्षा को ससुराल भेजा था। लेकिन उसका पति फिर भी मारपीट करता था और आज वर्षा के पति और उसके सास-ससुर ने वर्षा को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वर्षा के पति परमानन्द का कहना है कि वर्षा ने कमरे की अंदर से चटकनी लगाकर फांसी लगा ली थी।

विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी: 3 साल पहले हुई थी शादी, हत्या के लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment