शिवपुरी: ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर आज रविवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों की मौत ट्रेन से टकराने की वजह से हुई थी। दोनों मृतकों में से एक युवक की पहचान शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे के रहने वाले निखिल सोनी के रूप में हुई है। निखिल की मौत की सूचना मिलते ही निखिल के परिजन ग्वालियर रवाना हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय निखिल सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम ग्वालियर में रहकर कर रहा था। निखिल की शादी नहीं हुई हैं। हालांकि आज (7 जून) सुबह झांसी रोड थाना क्षेत्र के सुविधा अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले थे।
दोनों युवकों की मृत्यु रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकराने की वजह से हुई है। दोनों युवक इस ट्रेन में सवार नहीं थे। क्षेत्रवासियों ने जब रेलवे ट्रैक पर दो युवकों को मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने युवकों के शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
पुलिस ने एक मृतक की पहचान सतेंद्र गुर्जर के रूप में की हैं। वहीं दूसरे मृतक की पहचान निखिल सोनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ग्वालियर के नहर वाली माता रोड़ के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सेल्फी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए हैं। वहीं आर्थिक परेशानी की बात भी कही जा रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्वालियर शहर की झांसी रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर दो दोस्तों का मिला शव: सेल्फी लेने के दौरान हादसा, एक मृतक शिवपुरी का रहने वाला है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment