शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत बरौदिया में पुलिया निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की वजह से बरौदिया गांव सहित चार गांव के ग्रामीणों को परेशानी झेलना पढ़ रहा है। दरअसल, बरौदिया में पुलिया निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते चार गांव के ग्रामीणों को पुलिया के किनारे कीचड़ से सने रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बरौदिया गांव में सड़क निर्माण के साथ कल्वर्ट पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की मंजूरी 22 मई 2023 को मिली थी। निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार ने दो माह के भीतर साढ़े छ: लाख रूपए भी निकाल लिए। लेकिन निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया। ऐसे में बरसात के मौसम में अधूरी बनी पुलिया के चलते ग्रामीण कच्चे रास्ते से होकर गुजर रहे हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि बीती (शनिवार) रात बाइक सवार इस कच्चे रास्ते से गुजरने के दौरान गिरकर घायल हो गए। इसके अतिरिक्त कई लोग अब तक घायल हो चुके हैं। इस मामले जनपद सीईओ बदरवास अरविंद शर्मा ने मामले की जांच की बात कही है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी बरौदिया गांव की पुलिया: ठेकेदार ने पैसा तो पूरा निकाल लिया, लेकिन अधूरा छोड़ा निर्माण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment