शिवपुरी में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। वहीं शहर के नालों में उफान आ गया। इसके साथ ही शिवपुरी शहर के प्राचीन पर्यटन स्थल भदैया कुंड का झरना एक बार फिर शुरू हो गया।
बता दें बारिश कि शुरुआत शुक्रवार सुबह चुकी थी। दिनभर रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही थी। लेकिन शुक्रवार की रात 11 बजे तेज बारिश होना शुरू हुई। इसके बाद रात भर कभी तेज तो कभी माध्यम बारिश शिवपुरी में होती रही। बता दें कि रात हुई तेज बारिश के कारण कई स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी है।
नाला पार कर कॉलेज स्टूडेंट्स को एक्जाम देने जाना पड़ा
कोलारस नगर से महज तीन किलोमीटर दूर पिपरौदा खुर्द में रात में हुई तेज बारिश कॉलेज के छात्रों को मुसीबत बन गई। दरअसल, आज कॉलेज के चार छात्रों का बीए सेकेंड ईयर की एक्जाम है। रात को हुई तेज बारिश के चलते गांव का नाला उफान पर आ गया। इसके चलते छात्रों को महज पांच किलोमीटर दूरी का सफर तय करने के सुबह 6 बजे घर ने निकलना पढ़ा। इस दौरान छात्रों के परिजनों ने उन्हें रस्सी की मदद से उफान मारते नाले को पार कराया।
ग्रामीणों का कहना है गांव से बाहर जाने के कुल तीन रास्ते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। इन रास्तों पर जोखिम उठाकर निकलना पड़ता हैं।

शिवपुरी के नाले उफान पर आए: भदैया कुंड का झरना फिर शुरू, नाला पार कर परीक्षा देने पहुंचे कॉलेज स्टूडेंट्स / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment