शिवपुरी: शहर की गायत्री कॉलोनी में एक मगरमच्छ गाय के बाड़े के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ देखा गया। सूचना के बाद मौके पर इक्कठा हुए कॉलोनीवासियों ने मगरमच्छ को जैसे तैसे मौके से खदेड़ा इसके बाद मगरमच्छ नाले में समा गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गायत्री कॉलोनी के रहने वाले बल्ली शर्मा के घर के बाहर बने गाय के बाड़े के दरवाजे के बाहर एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। जो बाड़े में बंधी गाय और उसके बछड़े को निवाला बनाने की फिराक में बैठा हुआ था।
इस दौरान किसी राहगीर की नजर बड़े के दरवाजे में हो रही आवाज को सुन मगरमच्छ तक पहुंच गई। इसकी सूचना तत्काल बल्ली शर्मा को दी गई। इसके बाद कॉलोनी वासी भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने मगरमच्छ को मौके से खदेड़ा इसके बाद मगरमच्छ पास के नाले में जा समा गया।
गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ को देख लिया था नहीं तो वह गाय या फिर उसके बछड़े को अपना निवाला भी बना सकता था। बता दें कि गायत्री कॉलोनी से सटकर एक नाला बहता है जिसमें कई मगरमच्छ है जो बारिश के दिनों में नाले से बाहर निकल आते हैं।

गायत्री कॉलोनी में निकला मगरमच्छ: गाय और बछड़े के बाड़े में घुसने का कर रहा था प्रयास, कॉलोनीवासियों ने खदेड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment