शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे के शासकीय कॉलेज तक करीब 700 मीटर की रास्ता बारिश के चलते जोखिम भरी हो गई है। कच्चा रास्ता और उसमें भरे पानी से कीचड़ के चलते छात्र-छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते आज शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छात्र-छात्राओं को रास्ता पार कराया गया।
बता दें कि इन दिनों जीवाजी विश्व विद्यालय की परीक्षा चल रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को कॉलेज के एक्जाम हॉल तक हर हाल में पहुंचा होता है। एग्जाम देने पहुंच रहे छात्र-छात्राओं की परेशान देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली को छात्र-छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचाने और उन्हें वापस लाने का बीणा उठाया है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
ग्रामीणों समझा छात्रों का दर्द, प्रशासन ने किया अनसुना
गौरतलब है कि कीचड़ युक्त सड़क के चलते छात्र-छात्राओं को कॉलेज तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। जोखिम भरे इस रास्ते से होकर गुजरने बाले छात्र-छात्राओं ने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालकर प्रशासन को जगाने का काम किया था। हालांकि न प्रशासन ने सुनी और न ही कोई जनप्रतिनिधि सामने आया। हालांकि, आज (5 जून) को कुछ ग्रामीण कॉलेज रोड़ पर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे।
जिनके द्वारा एक्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राॅली में बैठाकर रास्ता पार कराया गया। मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि बारिश में अब बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर कोई छात्र-छात्रा कीचड़ में गिर जाता है। उसका एग्जाम भी छूट सकता है। इसके चलते उनके ओर से यह काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि कॉलेज रोड़ पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिनमें पानी भरा हुआ है। ऐसे में उन गड्डों को समतल करने का प्रयास भी ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा हैं।

परीक्षा केंद्र तक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे छात्र: 700 मीटर कच्चा रास्ता में कीचड़ और जलभराव से परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment