Press "Enter" to skip to content

दिव्यांग आशा कार्यकर्ता को तीन शराबियों ने पीटा: मोबाइल भी फोड़ा, ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बना रही थी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भौंती थाना क्षेत्र के हीरापुरा गांव में आयुष्मान कार्ड बना रही पैर से दिव्यांग आशा कार्यकर्ता के साथ तीन शराबी युवकों ने मारपीट कर दी। तीनों शराबी युवकों ने आशा कार्यकर्ता के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसका मोबाइल भी फोड़ दिया है। भौंती थाना पुलिस ने आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता के पति का कहना है कि उसकी दिव्यांग पत्नी शासकीय कार्य कर रही थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट हुई। लेकिन पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हीरापुर गांव में पदस्थ आशा कार्यकर्ता गायत्री लोधी (38) ने बताया कि विभाग से उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश मिले हैं। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर वह हीरापुरा गांव में ग्रामीणों के मोबाइल के जरिए आयुष्मान कार्ड बना रही थी। तभी मठया गांव के वासुदेव लोधी, मनसुख दास लोधी, बलवीर लोधी शराब के नशे में पहुंचे। उन्होंने पूछा कि क्या हो रहा है। तो मैंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं यह बोल दिया था। इसके बाद तीनों गालीगलोज करते हुए हमला कर दिया। तीनों में मिलकर लात-घूंसो से जमकर मारा। इसके साथ ही 16 हजार का मोबाइल भी तोड़ दिया।

सूचना के बाद मेरे पति मुझे उपचार के लिए ले गए। इसके बाद भौंती थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। आशा कार्यकर्ता गायत्री लोधी की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने वासुदेव लोधी, मनसुख दास लोधी, बलवीर लोधी के खिलाफ 115(2),296,351(3),324(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!