शिवपुरी में एक नवविवाहिता को शादी के महज दो माह में बाद ही दहेज के लालची पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। महिला के ससुराल वाले शादी के दूसरे दिन से ही पांच लाख रुपए की मांग करने लगे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित जेठ और सास पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर की रहने वाली रुचि यादव(23) की शादी शहर के पुरानी शिवपुरी चित्रगुप्त मंदिर के सामने रहने वाले नवीन उर्फ राहुल यादव के साथ 25 अप्रैल 2024 को हुई थी। रुचि यादव के मुताबिक उसके पिता ने शादी में लगभग 15 लाख का खर्चा किया था। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही उसका पति नवीन, सास बच्चन, जेठ रोहित यादव कम दहेज देने की उलाहना देने लगे थे। इसके बाद सभी पांच लाख की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी।
30 जून की रात पति ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मारे। सुबह उसने अपनी मां को फोन पर घटना बताई थी। इसके बाद वह 2 जुलाई को मायके आ गई थी।
नवविवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति नवीन उर्फ राहुल यादव ,जेठ रोहित यादव व सास बच्चन यादव के खिलाफ धारा 85 बी.एन.एस. 498(ए) भादवि दहेज दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

शादी के दूसरे दिन ही दहेज के लिए प्रताड़ना: महिला की शिकायत पर पति, सास और जेठ पर केस दर्ज, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment