शिवपुरी के करैरा कस्बे में कृषि संबंधी कंपनी का कर्मचारी कंपनी के 12 लाख से अधिक रूपए लेकर फरार हो गया। कंपनी के मालिक के बेटे की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफअमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इधर, आरोपित बने कर्मचारी ने झूंठे केस में फंसाने की बात कही।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के छानी के रहने वाले यश गोयल पुत्र नरसिंह गोयल (25) ने करैरा थाने पहुंचकर बीते रोज शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला निवाड़ी का रहने वाला विपिन यादव पुत्र इंद्रपाल यादव करैरा में कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड में कार्यरत था। विपिन 15 जून को करैरा ऑफिस से 12 लाख रूपए गुरुग्राम ऑफिस से लेकर गया था और कुछ किसानों से भी नगदी लेकर हमारे ऑफिस गुरू गाम में जमा कराने के लिए निकला था। लेकिन वह गुरुग्राम के ऑफिस नहीं पंहुचा।
पड़ताल में पता चला कि विपिन यादव अपने घर निवाड़ी है। जब उसके घर जाकर पैसों की मांग की गई तो विपिन यादव द्वारा पैसे खर्च और न देने की बात कही।
मामले में विपिन यादव यादव से फोन पर बात की गई थी। विपिन यादव का कहना है कि उसे झूंठा फंसाया जा रहा है। इतने बड़े अमाउंट को लेकर इतनी दूर कौन जाएगा और न ही कंपनी इतने बड़े अमाउंट को इतनी दूर कैश मंगवाएगी। अगर अमाउंट होता तो उसे बैंक के जरिए खाते में जमा कराया जाता। करैरा पुलिस ने यश गोयल की शिकायत पर निवाड़ी जिले के रहने वाले विपिन यादव के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी पर लाखों रूपए हड़पने का आरोप: गुरुग्राम कैश लेकर निकला था, हो गया था लापता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment