शिवपुरी: जिले में पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खेत में पड़े पत्थर ट्रैक्टर ट्राली में भरने की मजदूरी करने गया था। इसी दौरान जब वह ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर भरने जा रहा था तभी ट्रैक्टर से गिर गया
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रामनिवास पुत्र विजय सिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी आनंदपुर थाना छर्च को गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली चलाने वाला रघुवीर कुशवाह पत्थर भरने की मजदूरी करने घर से बुला ले गया। इसी दौरान रघुवीर का लड़का आनंद सिंह कुशवाह ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था तभी रामनिवास ट्रैक्टर ट्राली से गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने रामनिवास कुशवाह की मौत के लिए ट्रैक्टर चालक आनंद सिंह कुशवाह को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत, पत्थर भरने की मजदूरी करने गया था युवक परिवार में मचा कोहराम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment