शिवपुरी: जिले में बैराड़ तहसील क्षेत्र के बूढ़दा में गुरुवार को पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए भू माफियाओं के कब्जे से 50 बीघा सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। प्रशासन ने जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर भूमाफियाओं द्वारा की गई पत्थर की बाउंड्री वॉल को जमींदोज कर 50 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।
बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह वैश ने बताया कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर आदिवासियों के लिए कॉलोनी बनाई जाएगी। दरअसल बूढ़दा गांव में सरकार द्वारा 150 बीघा जमीन आदिवासियों के लिए कॉलोनी बनाने के लिए आवंटित की गई थी। आदिवासियों के लिए कॉलोनी बनाने के लिए आवंटित जमीन पर दबंग और भू माफियाओं ने कब्जा कर बाउंड्री वॉल कर ली थी। भूमाफियाओं द्वारा इस जमीन को जोत कर खेती की तैयारी की जा रही थी। तभी आज प्रशासन ने भूमाफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सात अतिक्रमणकारियों से 50 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कर ली। प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

बैराड़ के बूढ़दा में SDM ने मुक्त कराई भू-माफियाओं से 50 बीघा सरकारी जमीन, आदिवासियों के लिए बनेगी कॉलोनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment