शिवपुरी: शहर की फिजीकल थाना पुलिस ने अवैध रूप से पान मसाला की सप्लाई कर रहे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक से करमचंद पान मसाला के पैकेट कीमती करीब 6 लाख 72 हजार रुपये के माल को खाद्य विभाग को कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया है। संभवतः यह नकली पान मसाला हो सकता है जो बाजार में खपाने के लिए बाहर से मंगवाया गया है।
थाना प्रभारी फिजीकल रजनी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक एम पी 07 एच बी 7424 अवैध रूप से नकली पान मसाला भरकर ग्वालियर बाईपास से होते हुये छत्री तरफ जा रहा है उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर करोदी सम्बेल सरकुलर रोड पर जाते हुये ट्रक को फोर्स की मदद से रोका। बाद ड्रायवर से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता उपेन्द्र सिह जाटव पिता धीरेन्द्र सिह जाटव उम्र 32 साल निवासी उत्ती का पुरा सिमरिया टाका ग्वालियर हाल निवासी राजा गैस गोदाम के पास गोल पहाडिया ग्वालियर का होना बताया ड्रायवर से गाडी मे भरे हुये माल के सबंध में पूछताछ की गई तो उसके व्दारा कोई भी संतोष जनक जबाब नही दिया। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा को बुला कर पान मसाला का सैंपल भरवाया है।सैम्पलिंग की रिपोर्ट आने पर खाद्य अधिकारी व्दारा विधी संगत कार्यवाही की जावेगी।

अवैध रूप से सप्लाई हो रहे नकली पान मसाला से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, 6 लाख 72 हजार का माल जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment