शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को हिट-एण्ड-रन मोटर दुर्घटना योजना एवं गुड सेमेरिटन योजना के वारे में दी गई जानकारी।
गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल में सर्वप्रथम डायरेक्टर महिपाल अरोरा द्वारा यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा एवम् स्कूल की प्रिंसिपल कीर्ति चावला द्वारा सूबेदार नीतू अवस्थी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्बोधन मोनू नामदेव द्वारा किया गया। जहां बता दें कि दिनांक 04 जुलाई 2024 को यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही हिट-एण्ड- रन मोटर दुर्घटना (टक्कर मार कर भागने वाले अज्ञात वाहनो) द्वारा घायलों अथवा मृतको के पीडित परिवार को मुआवजा प्रदान करती है जिसमे अजात वाहन द्वारा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2,00,000 (दो लाख रुपये) एवं गंभीर घायल होने पर 50,000 (पचास हजार रुपये) मुआवजा के रुप में दिया जाता है एवं गुड सेमेरिटन योजना के तहत कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में घायल हुये व्यक्ति को अस्पताल तक पहुँचाता है तो जिला प्रशासन द्वारा 5000 (पाँच हजार रुपये) इनाम के तौर पर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को यातायात संबंधी नियमो की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों की पालन करने की समझाईस दी गई। यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा आमजन को जागरूक करने संबधी कार्यक्रम निरंतर रूप से जारी रहेंगे।

यातायात पुलिस द्वारा गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को हिट-एण्ड-रन मोटर दुर्घटना योजना एवं गुड सेमेरिटन योजना के वारे में दी जानकारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment