Press "Enter" to skip to content

कैलाश कुशवाहा की विधानसभा प्रश्न के बाद आनंद-फानन में 378 पात्र शिक्षकों को मिली प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति / Shivpuri News


डीईओ ने जारी किए आदेश, दो से चार हजार रुपए तक की होगी वेतन में बढ़ोत्तरी, कैलाश कुशवाह पोहरी विधायक़ ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
शिवपुरी। जिले के प्राथमिक शिक्षकों के लिए गुरूवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया है। बहुप्रतिक्षित क्रमोन्नति के आदेश डीपीसी कमेटी के जांच के बाद देर शाम जारी कर दिए गए हैं। संकुलों से इन शिक्षकों की क्रमोन्नति को लेकर प्राप्त प्रस्तावों की जांच पिछले कई दिनों से डीईओ सगर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में तैनात अमले द्वारा जारी की और परीक्षण उपरांत प्रथम चरण में कुल 378 प्राथमिक शिक्षक 12 वर्षीय प्रथम एवं 24 वर्षीय द्वितीय क्रमोन्नति के लिए पात्र पाए गए। जिनके आदेश भी देर शाम जारी कर दिए गए हैं। वहीं अपेक्षित जानकारी के अभाव में या फिलहाल अपात्र की श्रेणी में आने वाले इन शिक्षकों की संशोधित जानकारी पुन: तलब की गई है। बताया जाता है कि प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति की सौगात के बाद इन प्राथमिक शिक्षकों के वर्तमान वेतन में 2 से 4 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी। क्रमोन्नति आदेश जारी होने से जिलेभर के प्राथमिक शिक्षकों में खुशी की लहर है।बता दें कि पिछले लंबे समय से डीईओ राठौड के निर्देशन में विभागीय अमला इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता में लेकर जुटा हुआ था।                                                        इनका कहना है            

जिले के 378 प्राथमिक शिक्षकों के पात्रता के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय क्रमन्नति के आदेश परीक्षण उपरांत जारी कर दिए हैं।यह पूरी प्रकिया डीपीसी के माध्यम से पात्रता आधार पर की गई है।समर सिंह राठौड जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!