शिवपुरी: सतना नागरिक आपूर्ति निगम सतना के अधिकारियों ने कमाल कर दिया। करोड़ों कीमत का अमानक चावल पीडीएस में वितरण के लिए रैंक से शिवपुरी भेज दिया। सतना का चावल जब शिवपुरी रैक प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां के अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि खेप में पशुओं के खाने योग्य चावल भेजा गया था। जांच के बाद सामने आया कि रैंक में लोड 52 हजार बोरियों में से सिर्फ 27500 बोरी चावल ही मानक स्तर का है। जांच में करीब 3.68 करोड़ का चावल अमानक निकला है। अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सतना डीएम बने रहे अनजान
नागरिक आपूर्ति निगम सतना के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते इतनी मात्रा में अमानक क्वालिटी का चावल शिवपुरी पहुंचा। जब पत्रिका ने इस मामले में नागरिक आपूर्ति निगम सतना के जिला प्रबंधक पंकज बोरसे से बात की तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि कहीं कोई चावल अमानक नहीं निकलता। जबकि 1 जुलाई 2024 को ही शिवपुरी रैक प्वाइंट में सतना का सड़ा हुआ अमानक चावल प्राप्त होने का पंचनामा बन गया था।
सतना से रैक आरआर नंबर 281000052 में 28 जून को 52 हजार बोरी में 26 हजार क्विंटल चावल की खेप शिवपुरी रैक प्वाइंट के लिए भेजी गई। रैक में श्योपुर और शिवपुरी दोनों जिलों में पीडीएस वितरण के लिए चावल लोड था 1 जुलाई को जब रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर लगी तो नान के कर्मचारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। पूरी रैक से सड़े हुए चावल की दुर्गंध आ रही थी। नान के रेल रैक प्रभारी व अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पंचनामा बनाया। उसमें लिखा कि प्रत्येक बैगन में 15-20 बैग, कुछ बैग में अधिक चावल पानी से खराब था, जिसे स्थानीय रामजी वेयरहाउस में अलग से रखवाया गया है। पानी से सड़ा हुआ चावल प्राप्त तो हुआ पर इसकी जिम्मेदारी शिवपुरी परिवहनकर्ता की नहीं होगी। अमानक चावल की मात्रा 24500 बोरी यानी 12250 क्विंटल है। इसकी कीमत वहां के जिम्मेदारों ने लगभग 3.68 करोड़ रुपए आकी है। 3 हजार बोरी यानी 1500 क्विंटल चावल तो मानव उपयोग लायक ही नहीं है। 45 लाख रुपए का यह चावल पशुओं के खाने योग्य बताया जा रहा है।
आकलन करा रहे हैं
सतना से चावल की रैंक लगी। है। इसमें शिवपुरी और श्योपुर के लिए 2600 टन चावल आया है, लेकिन 40 फीसदी चावल खराब है। इसका आकलन कराया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिंह, जिला प्रबंधक नानश्योपुर शिवपुरी
सतना से शिवपुरी आई रैंक में श्योपुर के हिस्से का चावल भी था। डीएम नान के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि सतना से अमानक स्तर का चावल आया है। इसमें जरूर बड़ी कार्रवाई होगी।
सुनील दत्त शर्मा, डीएसओ श्योपुर

सनसनी खेज खुलासा: 3.68 करोड़ का चावल निकला अमानक, बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सतना के अधिकारीयों का कमाल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment