शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में बुधवार को कोर्ट के बाहर शिक्षक पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, पति से चल रहे तलाक के केस की तारीख पर महिला, उसके पिता व भाई के साथ कोर्ट पहुंची थी। जिसके साथ शासकीय शिक्षक पति ने अपने दो भाई और पिता के साथ मिलकर सरे राह मारपीट कर दी। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने महिला के पति उसके दो भाई और पिता के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
2011 में हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे की रहने वाली किरन जाटव की शादी बैराड़ तहसील के गूगरीपुरा के रहने वाले अभिनाश जाटव से वर्ष 2011 में हुई थी। अभिनाश बैराड़ तहसील के खौदा गांव में शासकीय शिक्षक के पद पर पदस्थ है। दोनों के तीन बच्चे हैं। परिवारिक क्लेश के चलते कुछ वर्ष पहले अलग हो गए थे। दोनों के बीच तलाक का केस कोलारस के न्यायालय में चल रहा है।
बच्चों को देने की बात पर विवाद हुआ
इसी क्रम में आज किरन जाटव अपने भाई राजू जाटव और पिता लालाराम जाटव के साथ न्यायालय में लगी तारीख के लिए आई हुई थी। जैसे ही किरन न्यायालय में अपने बयान दर्ज करवा कर बाहर निकली। तभी पति अभिनाश किरन से बच्चों को उसके सुपुर्द करने के लिए कहा। जब किरन ने बच्चों को देने से मना कर दिया। इससे भड़के अभिनाश ने किरन के साथ मारपीट कर दी। जब किरण के भाई राजू और पिता लालराम ने रोकने के प्रयास किया। तो अभिनाश के दोनों भाई प्रसून जाटव, हर्षवर्धन और उसके पिता हरविलास ने मिलकर न्यायालय के बाहर मारपीट करना शुरू कर दिया।
न्यायालय के बाहर करीब एक घंटे तक तमाशा चलता रहा। किरन जाटव के भाई राजू जाटव की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने अभिनाश जाटव, हरविलास, प्रसून जाटव, हर्षवर्धन जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

कोर्ट के बाहर शिक्षक ने पत्नी को पीटा: तलाक की तारीख में गवाही देने भाई और पिता के साथ पहुंची थी महिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment