ससुर और जेठ के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर दो बच्चों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची विधवा महिला
शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है। जहां एक विधवा महिला ने अपने दो बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने ससुर और जेठ पर उसके पति के हिस्से की जमीन हड़पने और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार ममता कुशवाह निवासी अमारा थाना इंदार ने बताया कि उसके पति हल्के कुशवाह की 9 साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पति के हिस्से की 12 बीघा जमीन पर वह खेती कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। लेकिन उसके ससुर दुर्जन कुशवाह ने पिछले दिनों उसके पति के हिस्से की जमीन को जेठ विदेश कुशवाह के नाम कर दिया। ससुर और जेठ अब पति के हिस्से की जमीन पर खेती करने से मना कर रहे हैं। वही इन दोनों के द्वारा उसके साथ गाली-गलौज कर उसे और उसके बच्चों को घर से भागने की कोशिश भी की जा रही है। ममता कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुर और जेठ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

साहब! पति की मौत के बाद ससुर ने जेठ के नाम कर दी मेरे हिस्से की जमीन, अब कैसे करुं गुजारा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment