Press "Enter" to skip to content

पाली घाटी के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पर हमला कर की लूट पाट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के पाली घाटी के जंगल में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट पाट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां अपनी ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उससे रुपए छीन लिए। बदमाशों के हमले में घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र आदिवासी निवासी चरखौआ थाना मायापुर ने बताया कि बीती रात करीब 8-9 बजे के समय उसका भाई अरविंद आदिवासी अपनी ससुराल सुनारी से लौट रहा था। इसी दौरान पाली घाटी के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने डंड़ा अड़ाकर उसके भाई को बाइक सहित गिरा दिया। नरेंद्र ने बताया कि बाइक से गिरने के बाद उसका भाई बेहोश हो गया जिसके बाद बदमाशों ने उसके भाई की जेब में रखे नगदी करीब 1 से 2 हजार रुपए निकाल कर भाग गए। बाद में गंभीर रूप से घायल अरविंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!