शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार रात करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ लोगों को नजर आया। ग्रामीणों ने हिम्मत करके मगरमच्छ को रस्सी से बांधा और रातभर उसकी पहरेदारी की। सुबह वन विभाग की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।
ग्रामीण देवेन्द्र दांगी ने बताया कि रात 12 बजे मगरमच्छ गांव के समीप से बहने वाली इंदार नदी से निकलकर गांव तक पहुंचा था। मगरमच्छ को गांव में घूमता देख भय व्याप्त हो गया था।
ग्रामीणों ने मिलकर उसे रस्सी से बांधा और हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर से मगरमच्छ की रस्सी को बांध दिया। रात में कुछ लोग मगरमच्छ की पहरेदारी करते रहे। सुबह 7 बजे मगरमच्छ की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई थी। सुबह 10 बजे रेस्क्यू टीम गांव पहुंची, यहां से टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई।

नदी से निकलकर गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर के नीचे डाला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment