शिवपुरी: जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज संपर्क एप पर काम करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम शिवपुरी अपर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष ने बताया कि संपर्क ऐप पर यदि हम कार्य करते हैं तो हमे दो ऐप पर एक साथ कार्य करना पड़ेगा। जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कार्य बहुत अधिक बढ़ जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संपर्क ऐप पर उपस्थिति एवं अन्य दैनिक गतिविधियां दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है। इससे पहले ही भारत सरकार का ऐप पोषण ट्रेकर पर उपस्थिति के साथ सभी गतिविधियों को भरा जा रहा है। तो दो-दो ऐप पर कार्य करने का क्या उद्देश्य है। ऐसे में अन्य दैनिक कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का कार्य बहुत अधिक बढ़ जाएगा।
पहले ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। अल्प मानदेय में काम करने वाली हम महिला कर्मचारियों को इतना परेशान क्यों किया जा रहा है। इसमें भी हर महीने किसी न किसी कारण से मानदेय में कटौती भी की जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी यह नहीं बताते कि किस कारण मानदेय में कटौती की जा रही है। जबकि सुपरवाइजर ओर परियोजना अधिकारी मात्र एक ही ऐप पर कार्य कर रहे हैं। संपर्क ऐप को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

संपर्क एप के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन CM के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment