Press "Enter" to skip to content

तेंदुआ थाने में नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप को कोलारस SDOP ने झूठा बताया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाने में बीते रोज एक नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने के आरोप को कोलारस एसडीओपी विजय कुमार यादव ने झूठा बताया है। इस मामले में जानकारी देते हुए कोलारस एसडीओपी विजय कुमार यादव ने बताया कि तेंदुआ थाना पुलिस को एक जिला बदर आरोपी के गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। युक्त सूचना पर से पुलिस ने दबिश देकर जिला बदर आरोपी उम्मेद धाकड को क्षेत्र मे घूमते हुये पाये जाने पर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नाबालिग तेंदुआ थाने पर आकर पुलिस से बहस बाजी करने लगा जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को थाने पर बैठने के लिए कहा और कुछ देर बाद नाबालिग के परिजनों को सूचना देकर उसे थाने से परिजनों की सुपुर्द कर दिया। कोलारस एसडीओपी ने बताया कि इस दौरान थाने पर नाबालिग के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। वहीं पुलिस थाना तेंदुआ द्वारा जिला बदर आरोपी उम्मेद धाकड को क्षेत्र मे घूमते हुये पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!