Press "Enter" to skip to content

8 साथ के बालक को सांप ने काटा: रेस्क्यू कर सर्पमित्र ने पैर से जहर निकाला, ग्वालियर अस्पताल भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में एक 8 साल के बालक को सांप ने काट लिया। परिजनों को जब इस बात का पता लगा तब वह बालक को अस्पताल न ले जाते हुए झाड़फूंक में जुट गए। इधर परिजनों की सूचना पर सर्पमित्र भी मौके पर पहुंचे। जहां सर्प मित्र ने पहले सांप का रेस्क्यू किया साथ ही सर्पदंश का शिकार हुए बालक के पैर से जहर निकाला, फिर तत्काल बालक को ग्वालियर रवाना कराया।

दरअसल नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 11 में रविवार की शाम 8 साल के मनीष बाथम को घर में मुंह धोते वक्त कोबरा नागिन ने काट लिया था। दर्द से छटपटाते मनीष ने यह बात अपने परिजनों को बताई थी। परिजनों ने झाड़फूंक शुरू कर सर्प मित्र को भी सूचित कर दिया था।

सर्प मित्र सलमान पठान ने मौके पर पहुंचकर पहले कोबरा नागिन का रेस्क्यू किया फिर बालक के पैर में काटे हुए निशान से जहर बाहर निकाला और एंटी वेनम इंजेक्शन भी लगाया। जिससे बालक की जान बच सके।

इसके बाद परिजन बालक को लेकर ग्वालियर रवाना हुए। सर्प मित्र ने बताया कि कभी भी सर्पदंश का शिकार होने के बाद सीधा अस्पताल ले जाना चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!