शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं जहाँ एक वृद्ध ने एक प्लाट खरीदा था. लेकिन अब उस प्लाट को विवादित बताकर वृद्ध को धमकी दी जा रहीं हैं.
जानकारी के अनुसार अशोक शिवहरे पुत्र परमेश्वर दास शिवहरे निवासी बिग सिनेमा के पास फतेहपुर रोड ने बताया की विपिन जैन पुत्र तेजमल जैन निवासी सदर बाजार शिवपुरी से उसके स्वामित्व की भूमि स्थित ग्राम राजपुरा सरक्यूलर रोड से दूर सर्किट हाउस रोड तिराहे से नवाव साहव मार्ग तिराहे तक रोड से दूर वार्ड न. 09 नया 07 तहसील व जिला शिवपुरी में 80 वाई 50 फीट भूमि प्लॉट यानि कुल 4000 वर्गफीट भूमि मुझ आवेदक को विक्रय की है. जिसकी चतुर्थ सीमा पूर्व में रास्ता 25 फीट चौडा, पश्चिम में भूमि विक्रेता, उत्तर में भूमि कुशवाह एव दक्षिण में भूमि विक्रेता की स्थित है जो विक्रयपत्र में दर्शाई गई है. विक्रेता ने मौके पर मुझे भूमि पर कब्जा दिया एवं स्वयं खडे होकर मेरी नीव खुदवाई नीव भरवाई एवं जो 25 फीट का रास्ता दिया.
लेकिन अब विपिन जैन मुझे गुमराह कर रहा है एवं मुझे जो मौके पर कब्जा दिया गया था अब उसे नहीं दे रहा हैं. साथ ही आगे विवादित भूमि से लगी भूमि यानि शासकीय भूमि से लगाकर भूमि बताई जा रही है और जो रास्ता उसने अपनी खुद की भूमि में से 25 फीट का दिया था उस रास्ते को हटाकर शासकीय भूमि पर कब्जा दिया जा रहा है। जब मैंने मना किया तो वह मुझे गुण्डो से जान से मरवा देने की धमकी दे रहा है. इस प्रकार उक्त विपिन जैन द्वारा मुझे नाजायज परेशान कर दी गई भूमि पर से बेदखल करने की कोशिश की जा रहीं हैं. एसपी से वृद्ध ने न्याय की मांग की हैं.

विपिन जैन पुत्र तेजमल जैन ने 4 साल पहले दिया प्लाट, अब कर रहा बेदखल, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment