शिवपुरी: शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक ट्रक थीम रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। वहीं फतेहपुर क्षेत्र में एक पिकअप लोडिंग वाहन बिजली पोल से टकरा गया। गनीमत रही की दोनों ही घटना में वाहनों की चपेट में आने से लोग बच गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना कोतवाली के फतेहपुर क्षेत्र में शराब की दुकान के पास रात 10 बजे के लगभग घटित हुई। जहां एक तेज रफ़्तार पिकअप लोडिंग वाहन (MP33G2115) एक गाय, दो हाथठेला में टक्कर मारते हुए एक बिजली पोल से टकरा गया। घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना भी कोतवाली क्षेत्र के गुना बायपास थीम रोड पर हुई, जहां रात करीब 2 बजे गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर थीम रोड की दोनों पट्टी के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया।
इसके बाद ट्रक थीम रोड के डिवाइडर पर लगी कई मीटर की रेलिंग को अपने साथ समेटते हुए ले गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में अन्य कोई वाहन नहीं आया। दोनों ही मामलों की कोतवाली पुलिस कर रही है।

रफ्तार का कहर: बिजली पोल से टकराई लोडिंग, थीम रोड के डिवाडर पर चढ़ा ट्रक, कई मीटर रेलिंग को समेटता ले गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News




Be First to Comment